सूर्यकांत राठौर बने रायपुर निगम के सभापति; 2004 से लगातार पार्षद का चुनाव जीत ते आ रहे 

रायपुर नगर निगम सभापति और अपील समिति का चुनाव शुक्रवार को हुआ। जहाँ रमन मंदिर वार्ड के पार्षद सूर्यकांत राठौर निर्विरोध सभापति चुने गए। 12 से बजे नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। बीजेपी की ओर से सूर्यकांत राठौर ने ही नामांकन दाखिल किया। पार्षद मनोज वर्मा प्रस्तावक और और दीपक जायसवाल समर्थक रहे।वहीं अपील समिति के लिए 4 सदस्यों का चुनाव होना था। इसके लिए भी चार नामांकन ही दाखिल किए गए थे। महेन्द्र औसर, स्वप्निल मिश्रा, विनय निर्मलकर और राजेश गुप्ता निर्विरोध अपील समिति के सदस्य चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *