CG Police News: छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक, उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान, देखें लिस्ट-

CG Police News: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए देशभर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हैं। इन सभी का चयन एंटी नक्सल स्पेशल ऑपरेशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया है।

गृह मंत्रालय द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, इन पुलिसकर्मियों को 22 सितंबर 2025 को किए गए विशेष ऑपरेशन में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मी

  • एसपी रॉबिन्सन गुरिया
  • एडिशनल एसपी अक्षय प्रमोद साबद्रा
  • एडिशनल एसपी अजय कुमार
  • एडिशनल एसपी सुशील कुमार नायक
  • डिप्टी एसपी आशीष कुमार नेताम
  • सब इंस्पेक्टर महेंद्र पोताई
  • हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम कुपाल
  • हेड कांस्टेबल रामकुमार दर्रो
  • कांस्टेबल भुनेश्वर मरकाम
  • कांस्टेबल जैनू राम दुग्गा
  • बीएफ कांस्टेबल राजेश सलाम
  • बीएफ महिला कांस्टेबल लिखेश्वरी नाग
  • बीएफ कांस्टेबल चमन लाल
  • कांस्टेबल लक्ष्मण राम कोर्राम
  • कांस्टेबल सोमरू राम वड्डे

विशेष ऑपरेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान

केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक विशेष ऑपरेशन, जांच और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष घोषित सूची में छत्तीसगढ़ के सभी 15 पुलिसकर्मियों का चयन विशेष ऑपरेशन श्रेणी में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *