CG Accident: ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बाइक ट्रक में फंसकर 50 मीटर तक घिसटी; बच्चा गंभीर रूप से घायल

CG Accident: सूरजपुर जिले के सलका-करौटी मुख्य मार्ग पर टईया गांव के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।

दामाद के घर से लौट रहे थे दंपती

जानकारी के अनुसार, दंपती अपने दामाद के घर आए हुए थे। इसी दौरान लौटते समय टईया गांव के पास उनकी बाइक की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बच्चे को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

स्थानीय लोगों की मदद से घायल 12 वर्षीय बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर चेन्द्रा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *