CG EV Fire: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग; भाई-बहन थे सवार, जलकर खाक..

CG EV Fire: कोरबा जिले के भिलाईबाजार क्षेत्र में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही देर में पूरा वाहन आग की लपटों से घिर गया। स्कूटी पर सवार भाई-बहन ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, कटकीडबरी निवासी पीयूष कंवर अपनी बहन के साथ कुसमुंडा से घर लौट रहा था। दोनों भिलाईबाजार तालाब के पास पहुंचे थे, तभी स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं बढ़ गया और स्कूटी में आग लग गई।

इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक

स्कूटी में आग लगते ही भाई-बहन घबरा गए। उन्होंने तुरंत वाहन रोककर उससे नीचे उतरने की कोशिश की और किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गए। दोनों के हटते ही आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात रही कि दोनों को कोई चोट नहीं आई और समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

कोरबा जिले में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले कटघोरा कॉलेज के पास भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई थी। उस दौरान भी स्कूटी सवार परिवार बाल-बाल बचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *