CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक प्रदेशभर में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

tcw

खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले स्थानों में जाने से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है, क्योंकि बिजली गिरने और तेज हवा से हादसे का खतरा बना रहेगा।

CG Weather Update

मौसम में इस बदलाव से राहत की खबर भी है। अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। बीते 24 घंटों में राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update

कल के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं। शाम तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *