CGBSE 12th Paper Leak: CGBSE 12वीं हिंदी पेपर लीक? पुलिस और साइबर सेल में FIR दर्ज

CG 12th Paper Leak

CGBSE 12th Paper Leak: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के कथित आरोपों से शिक्षा व्यवस्था में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में परीक्षा से पहले कुछ सवाल वायरल होने का दावा किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (CGBSE 12वीं हिंदी पेपर लीक)

जानकारी के अनुसार 14 मार्च को आयोजित 12वीं हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले 13 मार्च की देर रात सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र से जुड़े सवाल वायरल होने लगे थे। बताया जा रहा है कि 13 मार्च की रात करीब 2:41 बजे एक व्हाट्सऐप पर किसी अज्ञात महिला द्वारा दो पन्नों में हाथ से लिखे करीब 15 सवाल भेजे गए थे। इसके कुछ मिनट बाद उसी नंबर से एक और संदेश भेजा गया, जिसमें लिखा था- “इसे भी देख लेना।” इसके बाद इन सवालों की तस्वीरें व्हाट्सऐप ग्रुपों और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगीं। (CG Board Exam 2026)

अगले दिन 14 मार्च को जब 12वीं कक्षा की हिंदी (CGBSE Hindi Paper Leak) विषय की परीक्षा आयोजित हुई, तब दावा किया गया कि रात में वायरल हुए कई सवाल लगभग उसी क्रम में प्रश्नपत्र में दिखाई दिए। वायरल संदेशों और प्रश्नपत्र के बीच समानता होने के दावे से मामला और गंभीर हो गया। (12वीं पेपर लीक)

शिक्षा से जुड़े कुछ संगठनों और छात्रों का कहना है कि यदि वायरल सवाल और परीक्षा के प्रश्न वास्तव में एक जैसे हैं, तो यह प्रश्नपत्र लीक होने का संकेत हो सकता है। हालांकि अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामला सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है। मंडल के अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल संदेशों और प्रश्नपत्र के बीच समानता के दावों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि व्हाट्सऐप पर सवाल भेजने वाला नंबर किसका है और यह जानकारी कहां से लीक हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *