CG News: सावधान ! शराब पीने के पार्षद समेत 2 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद संदिग्ध हालत में बसपा पार्षद समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बसपा पार्षद रामखिलावन जांगड़े (55) और निजी क्लिनिक संचालक जोहितराम खरे (52) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों ने शुक्रवार देर शाम अपने दो अन्य साथियों के साथ सादी देशी शराब का सेवन किया था। घर पहुंचने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद संदिग्ध हालत में बसपा पार्षद समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बसपा पार्षद रामखिलावन जांगड़े (55) और निजी क्लिनिक संचालक जोहितराम खरे (52) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों ने शुक्रवार देर शाम अपने दो अन्य साथियों के साथ सादी देशी शराब का सेवन किया था। घर पहुंचने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

रामखिलावन जांगड़े ने सिम्स अस्पताल में, जबकि जोहितराम खरे ने अपोलो अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं, शराब सेवन के दौरान मौजूद कमल नाथ खरे उर्फ राजा की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में मौजूद एक अन्य व्यक्ति मुकेश कश्यप उर्फ गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जहरीला पदार्थ मिलने की आशंका

घटना के बाद शराब में जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी

।

दोनों मृतकों के शवों का बिलासपुर में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत के कारणों की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखकर जांच कराई जाएगी।

4 लोग साथ बैठकर पी रहे थे शराब

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम रामखिलावन जांगड़े अपने 3 साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान रामखिलावन जांगड़े और जोहितराम खरे की अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों को सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान हुई मौत

बिलासपुर पहुंचने के बाद रामखिलावन जांगड़े को सिम्स अस्पताल और जोहितराम खरे को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस शराब में मिलावट समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

एसडीओपी तोपेश वर्मा ने बताया कि दोनों मृतकों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ देशी शराब का सेवन किया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शराब पीने के दौरान मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *