Dhamtari Bee Attack: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका दामाद घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मामला दुगली थाना क्षेत्र का है।![]()
जानकारी के अनुसार पालगांव निवासी रामवती नेताम अपने दामाद के साथ सुबह जंगल में सराई बिनने गई थीं। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए दोनों इधर-उधर भागने लगे, लेकिन बुजुर्ग महिला खुद को नहीं बचा सकीं।
मधुमक्खियों के डंक से गंभीर रूप से घायल रामवती नेताम को परिजन और ग्रामीण तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं हमले में घायल दामाद का इलाज किया गया, जिसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

