Raipur BLO Case: रायपुर में BLO से मारपीट मामले में महिला के खिलाफ FIR दर्ज, शासकीय कार्य में बाधा का आरोप

Raipur BLO Case

Raipur BLO Case: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां BLO वंदना सोनी (54), जो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 की बीएलओ हैं, ने एक महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप है कि उक्त महिला ने BLO और उनके सहयोगियों के साथ अभद्रता की और मारपीट की, साथ ही शासकीय कार्य में बाधा डाली।

जानकारी के मुताबिक, वंदना सोनी अपने सहयोगियों ईश्वरी तिवारी और रामेश्वरी देवांगन के साथ मतदाता सूची सुधार (SIR) का कार्य कर रही थीं, तभी मोबाइल नंबर 94252-86791 से संबंध रखने वाली महिला पहुंची। आरोप है कि महिला ने तुरंत गाली-गलौज की और हाथापाई शुरू कर दी। उसने पास रखी रेत भी फेंकी और वंदना के बेटे के साथ भी मारपीट की। बाद में मोहल्ले वालों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

BLO वंदना सोनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी हैं। घटना की शिकायत मिलने के बाद खम्हारडीह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की गंभीरता को उजागर किया है, और पुलिस प्रशासन मामले को लेकर सतर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *