Raipur News: रायपुर के खारुन नदी में युवक की लाश, पहचान में जुटी पुलिस

Raipur News: राजधानी रायपुर में खारुन नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया।

 

पुलिस के अनुसार शव काफी समय तक पानी में रहने के कारण पूरी तरह से विकृत हो चुका है, जिससे मृतक की पहचान करने में दिक्कत आ रही है। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच है।

 

मृतक ने पीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का लोवर पहन रखा था। हालांकि मौके से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है।

पूरा मामला दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

फिलहाल पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और गुम इंसान के मामलों से मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *