रायपुर कार हादसे में 5 की मौत , 16 बच्चो के सर से उठा पिता का साया 

रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की पहचान हो गई है ,गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह डिवाइडर पार करते हुए ट्रक में जा घुसी। जिससे कार में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनमें मोहम्मद फिरोज (47) , मोहम्मद हसनैन (40), मोहम्मद मिराज खान(35), मोहम्मद किताबुद्दीन (30) और सोनम खान (35) सवार थे। इनमें से कार कौन चला रहा था यह साफ नहीं हो पाया है।

10 बच्चों के पिता थे मृतक फिरोज ,

मृतक फिरोज उरला में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके साले मोहम्मद सिराज ने बताया कि वह चिकन दुकान चलाते थे। गुरुवार सुबह 11 बजे करीब घर से निकले थे। उनकी 7 बेटियां और तीन बेटे मिलाकर 10 बच्चे हैं। जिनमें से दो बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है। घर चलाने का पूरा जिम्मा फिरोज पर था।

फिरोज ही अपने दोस्तों को महासमुंद घुमाने ले जा रहा था। सिराज ने बताया कि अन्य मृतक हसनैन भी पड़ोसी था। उसके भी तीन बच्चे हैं।

 

इसके अलावा घटना में अपनी जान गंवा चुके मिराज के भी तीन बच्चे हैं। जिन में 10 और 8 साल की दो बेटियां और एक 6 साल का बेटा है। मिराज का परिवार किराए के घर में रहता था। वह फैक्ट्री में काम करता था। उसके पड़ोस में किताबुद्दीन रहता था। बताया जा रहा है कि ज्यादातर मृतक मूल रूप से बिहार के निवासी थे। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *