Raipur IND vs SA Match: नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए सोमवार को पुलिस अधिकारियों की बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और डीआईजी गिरिजाशंकर जायसवाल ने की। इसमें एसएसपी रायपुर सहित डीएसपी और एएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हुए।

बीसीसीआई को स्टेडियम हैंडओवर होने के बाद यह पहला मौका है जब यहां अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच आयोजित हो रहा है। बीसीसीआई के सुरक्षा मानकों के अनुसार होटल से स्टेडियम तक लगभग 2 हजार पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मी होटल, स्टेडियम और पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहेंगे।

कब खेला जाएगा मैच?
- मैच: भारत vs दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे
- तारीख: बुधवार, 3 दिसंबर 2025
- स्थान: नवा रायपुर, शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
- मैच टाइमिंग: दोपहर 1:00 बजे टॉस होगा, 1:30 बजे से मैच शुरु

क्यों खास है यह मुकाबला?
- स्टेडियम पहली बार CSCS की पूर्ण जिम्मेदारी में एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित कर रहा
- हाल ही में स्टेडियम को 30 साल की लीज पर संघ को सौंपा गया
- यहां टेस्ट क्रिकेट की संभावनाएं भी इसी फैसले से मजबूत हुई हैं
- फैंस को लंबे समय बाद इस प्रतिष्ठित मैदान पर टीम
- इंडिया को लाइव देखने का मौका मिलेगा
मुकाबले में स्टेडियम हाउसफुल रहने का अनुमान
मैच के लिए फैन्स की दीवानगी को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सभी टिकटें पूरी तरह बिक जाएंगी. आयोजनकर्ताओं का अनुमान है कि मुकाबले के दिन स्टेडियम खचाखच भरा होगा, और दर्शकों को बेहतरीन क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा.
