CG News: बस में सवारी बैठाने को लेकर मांगी रंगदारी, हिस्ट्रीशीटर ने मना करने पर एजेंट को पीटा; वीडियो वायरल

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बस एजेंटों के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने सवारी बैठाने को लेकर पैसे की मांग की। मना करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बस एजेंटों की जमकर पिटाई कर दी।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बस को रोककर यात्रियों के सामने एजेंटों से मारपीट करता नजर आ रहा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में सामान्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर केस को कमजोर कर दिया। हालांकि थाना प्रभारी ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है।

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बस एजेंटों के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने सवारी बैठाने को लेकर पैसे की मांग की। मना करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बस एजेंटों की जमकर पिटाई कर दी।

सवारी बैठाने को लेकर मांगी रंगदारी

जानकारी के मुताबिक, शरद कश्यप और सैफी गौरी बस एजेंट का काम करते हैं। दोनों मंगलवार रात सीपत चौक के पास बस में यात्रियों को बैठाने पहुंचे थे। इसी दौरान तिफरा निवासी हिस्ट्रीशीटर तारण निर्मलकर अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों से गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने दोनों की मारपीट शुरू कर दी।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही बिना पैसे दिए काम करने पर दोबारा मारपीट करने की चेतावनी दी। इस दौरान बस में मौजूद एक यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में आरोपी और उसके साथी बस एजेंटों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

पीड़ित युवकों ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले में सामान्य धाराओं के तहत कार्रवाई की है, जिससे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो पाई। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी की धमकी के कारण उनमें डर का माहौल बना हुआ है।

बस संचालकों से रंगदारी वसूलने का आरोप

बताया जा रहा है कि तारण निर्मलकर हाईटेक बस स्टैंड क्षेत्र में सक्रिय रहता है। आरोप है कि वह बस संचालकों और एजेंटों से रंगदारी की मांग करता है। बस एजेंटों का आरोप है कि आरोपी दबाव बनाकर अपने अनुसार काम करने के लिए मजबूर करता है और विरोध करने पर मारपीट करता है।

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं कई मामले

तिफरा निवासी तारण निर्मलकर को पुलिस रिकॉर्ड में आदतन अपराधी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, मारपीट, गुंडागर्दी और नशे से जुड़े मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

शिकायत के आधार पर जांच जारी

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि युवकों की ओर से रंगदारी मांगने और मारपीट की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *