CG News: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से बिगड़ी युवक की हालत, कमर में सूजन और नीलापन; दर्दनाक मौत

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में झोलाछाप डॉक्टर के लगाए इंजेक्शन से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बेंदलकोना गांव के रहने वाले 28 वर्षीय हर प्रसाद सोनवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बाइक से गिरने के बाद मामूली चोट के इलाज के लिए गए युवक को झोलाछाप डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी कमर में सूजन और नीलापन आ गया था।

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में झोलाछाप डॉक्टर के लगाए इंजेक्शन से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बेंदलकोना गांव के रहने वाले 28 वर्षीय हर प्रसाद सोनवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बाइक से गिरने के बाद मामूली चोट के इलाज के लिए गए युवक को झोलाछाप डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी कमर में सूजन और नीलापन आ गया था।

परिजन युवक को बेहतर इलाज के लिए रायपुर एम्स और मेकाहारा भी लेकर गए, लेकिन बेड उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद उसे वापस कोरबा लाया गया, जहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर मुरली मनोहर उर्फ महाराज घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

बाइक से गिरने के बाद लगी थी चोट

परिजनों के मुताबिक, हर प्रसाद सोनवानी रोजी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। रक्षाबंधन के आसपास वह बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान सामने कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके घुटने में मामूली चोट आई थी।

इसके बाद वह इलाज कराने के लिए तरदा गांव के मुरली मनोहर उर्फ महाराज के पास पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि आरोपी किराए के मकान में क्लिनिक चलाकर लोगों का इलाज करता था।

इंजेक्शन लगाने के बाद बढ़ी परेशानी

परिजनों के अनुसार, झोलाछाप डॉक्टर ने हर प्रसाद की बाईं कमर में इंजेक्शन लगाया था। इसके दो दिन बाद इंजेक्शन वाली जगह पर तेज दर्द शुरू हो गया। धीरे-धीरे वहां सूजन आने लगी और त्वचा पर नीले रंग का निशान दिखाई देने लगा।

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद इंजेक्शन से संक्रमण होने की आशंका जताई और इलाज शुरू किया।

रायपुर एम्स और मेकाहारा भी ले गए परिजन

युवक की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर के एम्स लेकर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि वहां बेड उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद वे उसे मेकाहारा अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां भी इलाज नहीं मिल सका।

इसके बाद परिजन युवक को वापस कोरबा लेकर आए और 22 सितंबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान 5 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।

डॉक्टर के खिलाफ शिकायत

हर प्रसाद की मौत के बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत तरीके से इंजेक्शन लगाए जाने के कारण युवक की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हुई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं आरोपी झोलाछाप डॉक्टर मुरली मनोहर उर्फ महाराज फरार है और उसका मोबाइल बंद बताया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *