PM Kisan 22nd Installment: देशभर के करोड़ों किसानों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। केंद्र सरकार आज 13 मार्च को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेगी। इसके तहत 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। (पीएम किसान 22वीं किस्त)

शाम 5 बजे बजेगा बैंक के मैसेज का अलर्ट
आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे असम के गुवाहाटी से सिंगल क्लिक के जरिए यह राशि जारी करेंगे। इस दौरान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से कुल 18,640 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में भेजे जाएंगे। (पीएम किसान 22वीं किस्त)
जैसे ही राशि ट्रांसफर होगी, लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैंक से मैसेज का अलर्ट आने लगेगा। इस किस्त का लाभ देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा, जिनमें 2.15 करोड़ से ज्यादा महिला किसान भी शामिल हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2026)

क्या आपके खाते में आ रही है किस्त? ऐसे चेक करें
पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary List विकल्प चुन सकते हैं. इसके बाद उन्हें अपना राज्य, जिला, उप-जिला (तहसील), ब्लॉक और गांव की जानकारी भरनी होती है. सभी जानकारी भरने के बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करते ही आपके गांव के सभी लाभार्थियों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जहां किसान आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

यदि आप जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं, तो आप अपना ‘बेनेफिशियरी स्टेटस’ आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://pmkisan.gov.in पर जाएं और होमपेज पर “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें. फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें। इसके बाद आपके सामने आपके खाते और किस्त की पूरी स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।
PM Kisan 22nd Installment: इस दिन आएगी PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, नोट कर ले तारीख
