CG Weather Update: अगले चार दिन में 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग का अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदलने लगा है। बारिश के थमने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी में कमी के बाद तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज हो रही है। सुबह और रात के समय ठंड का असर अब साफ महसूस होने लगा है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आगामी चार दिनों में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। (Winter in CG)

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग (IMD Alert CG) का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा।(CG Winter Start)

सिनोप्टिक सिस्टम के मुताबिक, राज्य में बारिश से जुड़ी कोई सक्रिय प्रणाली मौजूद नहीं है। 7 नवंबर को भी प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े परिवर्तन के संकेत नहीं हैं।

आज रायपुर का मौसम (Raipur Weather)

राजधानी में आज आसमान साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह और देर शाम ठंड बढ़ने के साथ लोगों ने रजाई और गर्म कपड़े इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *