Raipur Accident: राजधानी रायपुर के टेकारी रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गया है। वहीं, कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मृतक की पहचान टेकारी निवासी कुश साहू (Kush Sahu Death Raipur Car Accident) के रूप में हुई है, जो दूध बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि सुबह वह रोज की तरह अपने काम से निकला था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे ठोकर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और चक्काजाम करते हुए दुर्घटना स्थल पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को शांत कराने और यातायात बहाल करने के लिए पुलिस टीम मौके पर तैनात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

