Raipur Court Video: रायपुर कोर्ट में युवक ने वकील को दिखाया चाकू, जमकर हुई धुनाई, Video वायरल

Raipur Court Video

Raipur Court Video: राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब न्यायालय परिसर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। रायपुर कोर्ट (Raipur court knife attack) में गुरुवार दोपहर एक युवक ने वकील को चाकू दिखाकर डराने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद वकीलों और लोगों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (Raipur Court Lawyer Attack)

रायपुर कोर्ट वकील हमला

क्या है मामला? (Raipur court viral video)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे एक वकील अपने मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट परिसर में जा रहे थे। तभी आरोपी युवक ने उनकी राह रोक ली और चाकू लहराकर धमकाने लगा। वकील ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद अन्य वकील और लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *