Bilaspur Murder: 15 दिन से लापता छात्र की स्कूल के कमरे में मिली लाश, हत्या की आशंका, परिजनों ने रखा था 1 लाख इनाम

Bilaspur Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में 15 दिनों से लापता 13 वर्षीय छात्र चिन्मय सूर्यवंशी (Chinmay Suryavanshi Murder) का शव गुरुवार को गांव के पुराने बंद पड़े स्कूल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस को आशंका है कि मासूम की हत्या कर शव को यहां छिपाया गया था।

 

31 जुलाई से था लापता, परिवार कर रहा था तलाश

 

ग्राम भरारी निवासी चिन्मय सूर्यवंशी (कक्षा 8वीं) 31 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले ही दिन (1 अगस्त) रतनपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

Bilaspur Murder: परिजनों ने बच्चे की सुरक्षित घर वापसी के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने पंपलेट छपवाकर आसपास के गांवों में चस्पा किए और लोगों से मदद की अपील की।

 

गांव के पुराने स्कूल में मिला शव (Chinmay Suryavanshi Dead Body School)

 

गुरुवार को गांव के कुछ लोगों को पुराने स्कूल भवन से तेज बदबू आई। जब वे पास गए तो एक बंद कमरे में चिन्मय का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

 

टीआई नरेश चौहान ने बताया कि शव पूरी तरह से डिकंपोज हो चुका था, इसलिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। पुलिस को आशंका है कि चिन्मय की हत्या कर शव को यहां छिपाया गया।

 

10 महीने से बंद पड़ा था स्कूल भवन (Chinmay Suryavanshi Dead Body School)

 

पुलिस की जांच में पता चला है कि गांव में करीब 10 महीने पहले नया स्कूल भवन तैयार हो गया था, जिसके बाद कक्षाएं वहां शिफ्ट कर दी गई थीं। पुराना भवन तब से बंद था।

 

परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

 

परिजनों का कहना है कि बच्चे के लापता होने के बाद से वे थाने और एसपी ऑफिस के चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। गांव में पूछताछ करने के बाद टीम लौट गई और 15 दिनों तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *