Kawardha News: कवर्धा जिला कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला आत्महत्या करने की नीयत से रस्सी लेकर पहुंच गई। महिला का आरोप है कि वह पिछले 40 वर्षों से अपनी जमीन के हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला। (Kawardha woman suicide attempt)
कलेक्टर कक्ष के सामने पहुंची महिला (Kawardha collectorate high voltage drama)
जानकारी के मुताबिक, महिला सीधे कलेक्टर (kawardha collector office) कक्ष के सामने पहुंची और रोते-बिलखते अपनी पीड़ा सुनाने लगी। उसने कहा कि थक-हारकर अब उसके पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

कर्मचारियों ने बचाया, रस्सी छीनी
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल महिला को समझाकर शांत कराया और उसके हाथ से रस्सी लेकर सुरक्षित कर लिया। इसके बाद अधिकारियों ने महिला से पूरा मामला सुना।
प्रशासन ने दिया जांच का आश्वासन
घटना के बाद प्रशासन ने महिला की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सरकारी तंत्र की लापरवाही और लंबित मामलों के समाधान में हो रही देरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
