Balodabazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में साल के बच्चे की फांसी के फंदे से लटका लाश मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. पड़ोसियों ने बच्चे को नीचे उताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मां खेत में थी, पिता बिलासपुर जा रहे थे (Balodabazar child suicide)
जानकारी के अनुसार मामला बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम गाडा़कुसमी गांव का है, जहां 11 साल के बच्चे को उसके ही घर में मयार में लटका देख पड़ोसियों ने आनन-फानन में उसे उतारा और खेत में काम करने गई मां को बुलाकर पलारी स्वास्थ्य केन्द्र लाया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मौत की वजह अब भी अज्ञात (11 year old boy hanged Gadhakusmi village)
फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है. मृत बच्चे के पिता किसी काम से बिलासपुर जा रहे थे, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है. बच्चे ने स्वयं फांसी लगाई है या कोई और कारण है यह पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल पलारी और गिधपुरी पुलिस जांच में जुटी है.
