Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नेशनल हाईवे NH-49 पर हुई गौवंश दुर्घटना के मामले में पुलिस ने दो पशु मालिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 19 मवेशियों की दर्दनाक मौत और कुछ के घायल होने के बाद की गई है। मामला थाना चकरभाठा क्षेत्र का है, जहां 28 जुलाई को कड़ार-सारधा चौक के पास एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ये हादसा हुआ था। (cow death NH49 Bilaspur)

पुलिस जांच में सामने आया कि मृत मवेशियों में से तीन गायों के मालिकों की लापरवाही के कारण ये पशु सड़क पर आवारा घूमते हुए दुर्घटना के शिकार हुए। इन गायों में से दो के मालिक कमलेश्वर वर्मा (75 वर्ष) एवं एक के मालिक विजय वर्मा (62 वर्ष) हैं, जो दोनों ग्राम कड़ार के निवासी हैं।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल (cow owner jailed)

पुलिस ने धारा 281, 325, बीएनएस, और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 291 बीएनएस (BNS)के तहत प्रकरण दर्ज किया। दोनों आरोपियों को 30 जुलाई को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। (Bilaspur police action)

