Korba Accident : टीचरों से भरी वैन और ट्रेलर में टक्कर, 2 महिला शिक्षिकाओं की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 महिला शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि 2 स्टूडेंट समेत 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में 2 महिला शिक्षिकाओं की मौत

बता दें, घटना तानाखार मुख्य मार्ग पर हुई, जब कटघोरा से उपरोड़ा एकलव्य स्कूल जा रही शिक्षकों और छात्रों से भरी विंगर वैन की ट्रेलर से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में 30 वर्षीय मंजू शर्मा (दिल्ली निवासी) और 34 वर्षीय अंजना शर्मा (हरियाणा निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई।

सभी शिक्षक दिल्ली, हरियाणा और केरल से

जबकि घायलों में अभय श्रीवास्तव, देवराज प्रजापति, राहुल तंवर, गायत्री पीवी, दीपंकर दास, शुभ्रा चौबे, रिया सोलंकी, रूपिका शर्मा, छात्र निखिल यादव और 12 वर्षीय छात्र रुचिका चटर्जी शामिल हैं। सभी शिक्षकों में उम्र 30-35 बताई जा रही है। जो कि हरियाणा, दिल्ली और केरल के रहने वाले हैं।

ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान विंगर से उसकी भिड़ंत हो गई। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी शिक्षक किराए की गाड़ी से स्कूल आते-जाते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *