कोरिया/बैकुंठपुर : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। NH-43 पर खरवत चौक के पास, बुधवार रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवती समेत तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों फ्रेंड की बर्थडे पार्टी से एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर बैकुंठपुर से चरचा की ओर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों दूर जाकर गिरे।

मृतकों की पहचान
- एकता खाखा आनी (17 वर्ष) रामपुर
- अमित चेरवा (21 वर्ष) बांधपारा
- आशीष, रूपनगर, चरचा
सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी है, जबकि अन्य दो मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
