Raipur ब्रेकिंग : गाली देने के शक में चाकू से ताबड़तोड़ वार, युवक की मौत

Raipur Murder

रायपुर। Raipur ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध थमने का नाम ले रहा है। आये दिन चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है. इसी बीच उरला में युवक की 24 वर्षीय फुल्लम सिंह गोंड की चाकू गोदकर हत्या दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक के पीठ, पेट और सीने पर चाकू से बेरहमी से वार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उरला के गुमा बाना रोड़ पर सिंघानिया पेट्रोल पंप के पास की है, मृतक डिंडौरी मप्र का निवासी था। जो ​कि प्राइम इस्पात में काम करता था। वारदात से पहले मृतक को किसी ने बाइक से धक्का दिया था। मृतक भी नशे में गाली देते हुए बाइक चला रहा था। तभी तीनों संदेहियों को लगा कि फुल्लम सिंह ने उन्हें गाली दी है, फिर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौके से भाग निकले।

फ़िलहाल उरला थाना पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन संदेही युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *