CG News: नदी में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी

CG News: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के बोगर नदी में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव नदी तक कैसे पहुंचा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *