Sarguja Murder: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर की पिता की हत्या; भागते समय खुद हुआ एक्सीडेंट का शिकार

Sarguja Murder

Sarguja Murder: सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सीतापुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते ग्राम गुतुरमा में बड़े बेटे ने अपने 80 वर्षीय पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि बुजुर्ग ने अपनी जमीन का हिस्सा छोटी बहू के नाम रजिस्ट्री कर दिया था, जिससे नाराज बड़े बेटे ने यह कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार, 80 वर्षीय मृतक रूपधर राम सतनामी (Roopdhar Ram Satnami Murder) अपने छोटे बेटे और बहू के साथ गांव में रहते थे। उनका बड़ा बेटा नेतराम सतनामी बैकुंठपुर में नौकरी करता है। रूपधर राम ने कुछ दिन पहले जमीन का कुछ हिस्सा अपनी छोटी बहू के नाम कर दिया था। इसी बात से नाराज नेतराम 10 नवंबर को गांव पहुंचा।

आरोपी बेटा एक्सीडेंट का शिकार
आरोपी बेटा एक्सीडेंट का शिकार

सोमवार शाम रूपधर राम सब्जी बेचकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में नेतराम ने उनसे विवाद किया। विवाद बढ़ने पर उसने डंडे से पिता पर कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पिता की हत्या के बाद नेतराम बाइक से भाग रहा था, लेकिन ग्राम सुर में उसका एक्सीडेंट हो गया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल भेजकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *