Raipur News: रायपुर में गड्ढे में डूबकर 2 भाइयों की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम

Raipur News: रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सत्यम (8) और आलोक (7) के रूप में हुई है। दोनों मौसेरे भाई थे और अपनी मौसी के बेटे के जन्मदिन के अवसर पर गांव आए हुए थे। खेलते-खेलते वे सड़क किनारे बने पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गए और बाहर नहीं निकल पाए।

यह गड्ढा एक प्राइवेट बिल्डर द्वारा खुदवाया गया था, लेकिन इसे भरा नहीं गया था। लंबे समय से खुले पड़े इस गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। देर शाम जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में ग्रामीणों ने बच्चों को पानी में देखा और बाहर निकाला, लेकिन उन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा सामने आया। उन्होंने मुआवजे और बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हीरापुर-जरवाय रोड पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान रिंग रोड नंबर-3 पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आमानाका और कबीर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *