Virendra Tomar Arrest: सूदखोर वीरेंद्र तोमर की रिमांड खत्म, आज फिर कोर्ट में पेश

Virendra Tomar Arrest:

Virendra Tomar Arrest: सूदखोरी और धमकी के कई मामलों में आरोपी वीरेंद्र तोमर की पुलिस रिमांड आज समाप्त हो रही है। सोमवार को उसे फिर से रायपुर के रेगुलर कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस एक सप्ताह की नई रिमांड की मांग करेगी। रविवार को रेगुलर कोर्ट न लगने के कारण उसे केवल 24 घंटे की रिमांड ही मिल पाई थी।

पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार करने के बाद उसे रायपुर लाकर जुलूस निकाला था। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि विस्तृत पूछताछ के लिए लंबी रिमांड जरूरी है, जिससे पीड़ितों से जुड़े मामलों और धन उगाही के नेटवर्क की जानकारी मिल सके।

वीरेंद्र तोमर पर दर्ज मामले

2006: आजाद चौक थाने में कारोबारी पर चाकू से हमला.
2010: गुढ़ियारी में व्यापारी से पैसों को लेकर मारपीट.
2013: हत्या का केस दर्ज.
2016: मारपीट का मामला.
2017: महिला को धमकाया.
2019: पुरानी बस्ती थाने में धोखाधड़ी और कूटरचना का केस.
2019: हलवाई लाइन के व्यापारी ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की.

रोहित तोमर पर दर्ज मामले

2015: महिला ने अप्राकृतिक कृत्य की रिपोर्ट दर्ज कराई.
2016: युवक ने पुरानी बस्ती में मारपीट का केस दर्ज कराया.
2017: भाठागांव की महिला ने मारपीट, धमकी की रिपोर्ट की.
2018: भाठागांव की महिला ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की.
2019: कोतवाली थाने में महिला ने सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *