Kanker Auto Viral Video: ऑटो खराब हुआ तो चालक ने छात्रों से लगवाया धक्का, वीडियो वायरल

Kanker Auto Viral Video: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे खराब ऑटो को सड़क पर धक्का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना कांकेर के घड़ी चौक क्षेत्र की बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, यह ऑटो 15 अक्टूबर को सड़क पर खराब हो गया था। बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक छात्र सवार थे, जिसके कारण बीच सड़क पर ऑटो बंद पड़ गया। इसके बाद चालक ने ऑटो में बैठे छात्रों से ही उसे धक्का लगवाया। इस नजारे को देखकर राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि फरवरी 2023 में कोरर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में ओवरलोड ऑटो में सवार कई स्कूली छात्रों की मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अब भी स्थिति में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा है।

 

स्थानीय लोगों ने इस मामले में ऑटो चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो ऐसी लापरवाहियां किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *