जशपुर में एक पिकअप पलटने से बड़ा हादसा हो गया.जहां पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने जा रहे 35 लोग हादसे का शिकार हो गए. जिसमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें बेहतर उपचार के लिए दूसरे बड़े अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है. यह घटना करीब 11 बजे की बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक 35 लोग पिकअप में सवार होकर पकरीकछार से मयाली पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने जा रहे थे. तभी हर्राडांड़ के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें बेहतर उपचार के लिए दूसरे बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि, समय कम होने की वजह से चालक पिकप वाहन को तेजी से चला रहा था.
