CG Weather Update: रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है।

हालांकि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के संकेत मिल रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 27 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में धूप भी बनी रहेगी।

प्रदेश में राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे दिन और रात के तापमान में अंतर साफ नजर आ रहा है।
