Raipur News: छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार की नई पहल

Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, आधुनिक पाठ्यक्रम और उद्योगों के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं।

Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, आधुनिक पाठ्यक्रम और उद्योगों के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं।

4 संस्थाओं के साथ हुआ समझौता

राज्य स्तरीय रोजगार मेला 2026 के समापन अवसर पर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने चार प्रमुख संस्थाओं के साथ समझौता किया। इन साझेदारियों के जरिए विद्यार्थियों को उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे रोजगार पाने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

टीसीएस के सहयोग से इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और व्यावहारिक कौशल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं अडानी समूह आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा।

 

सॉफ्ट स्किल और व्यक्तित्व विकास पर भी फोकस

नांदी फाउंडेशन के सहयोग से विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल, अंग्रेजी संवाद कौशल, साक्षात्कार की तैयारी और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पिछले वर्ष छह हजार से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिला था। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में युवाओं को 48 से 50 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अलावा जंगल सफारी में विभिन्न ट्रेडों से जुड़े व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए भी संस्थाओं के साथ समझौते की प्रक्रिया शुरू की गई है।

 

पॉलिटेक्निक संस्थानों की गुणवत्ता में होगा सुधार

राज्य के पॉलिटेक्निक संस्थानों का क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से थर्ड पार्टी मूल्यांकन कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा, प्रशिक्षण और अधोसंरचना में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर तकनीकी शिक्षा मिल सके।

आईटीआई और पॉलिटेक्निक में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम

सरकार आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में पुराने पाठ्यक्रमों की समीक्षा कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और अन्य आधुनिक तकनीकों से जुड़े रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम शुरू करेगी। इससे युवाओं को बदलती औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा।

डिजिटल रोजगार पोर्टल बनेगा स्किल मार्केट

कौशल विकास विभाग डिजिटल रोजगार पोर्टल को स्किल मार्केट के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इस पोर्टल पर उद्योगों की रिक्तियां और प्रशिक्षित युवाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होगी। युवा अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि कंपनियां अपनी आवश्यकता के अनुरूप अभ्यर्थियों का चयन कर सकेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *