Gariyaband Hira Taskari: 63 लाख के 34 हीरों के साथ तस्कर गिरफ्तार, चमक देख पुलिस भी हैरान

Gariyaband Hira Taskari

Gariyaband Hira Taskari: गरियाबंद पुलिस ने हीरा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 34 नग बिना तराशे हीरे बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 63 लाख रुपये बताई जा रही है। (गरियाबंद हीरा तस्करी)

गरियाबंद 63 लाख के हीरे बरामद (Gariyaband diamond smuggling)

यह कार्रवाई सिटी कोतवाली क्षेत्र में नहरगांव स्कूल के पास की गई, जहां पुलिस ने उड़ीसा के कालाहांडी निवासी बंशी शेट्टी को पकड़ा। संयुक्त टीम ने आरोपी के कब्जे से कुल 127 कैरेट के हीरे जब्त किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल ने बताया कि जब्त किए गए हीरे आकार में काफी बड़े हैं और इससे पहले इस तरह की बरामदगी नहीं हुई थी। (Gariyaband 63 lakh diamonds seized)

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल साइबर सेल और स्पेशल टीम इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *