Raipur News: रायपुर में नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बर्बरता, आदिवासी युवक को बेरहमी से पीटा

Raipur News

Raipur News: राजधानी के मोवा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक के साथ बर्बरता का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नशा छुड़ाने के नाम पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई। शिकायत के आधार पर पंडरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, ओडिशा के एक आदिवासी परिवार ने अपने बेटे अंकुर मांझी को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए पिछले साल सितंबर में इस केंद्र में भर्ती कराया था। अक्टूबर में जब परिजन उससे मिलने पहुंचे तो उन्हें मिलने से रोक दिया गया और अभद्र व्यवहार किया गया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें अपमानजनक बातें भी कही गईं।

नवंबर में परिजन अंकुर को वापस नबरंगपुर जिले के कुसुमपुर गंगापारा गांव ले गए. वहां नहाते समय उसकी पीठ और गले पर गहरे चोट के निशान दिखाई दिए. पूछने पर अंकुर ने बताया कि केंद्र में रहने के दौरान संचालिका के बेटे अनिकेत शर्मा ने उसके साथ मारपीट की थी.

परिजनों ने शिकायत में बताया कि कुछ समय बाद अंकुर को इलाज के लिए विशाखापट्टनम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि मारपीट से लगी चोटों के कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है. अस्पताल में 11 दिनों तक उसका इलाज चला. फिलहाल उसे रूटीन चेकअप के लिए अब भी विशाखापट्टनम ले जाया जाता है. मारपीट के सबूत मिलने के बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिकेत शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *