Raipur Breking: रायपुर में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, वीडियो वायरल

Raipur Breking: राजधानी रायपुर में बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। जहां खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पार्वती नगर इलाके में बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला संदिग्ध परिस्थितियों में इलाके में घूम रही थी, जिसके चलते कुछ लोगों ने उस पर बच्चा चोरी का शक जताया। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और महिला के साथ मारपीट शुरू हो गई।

खम्हारडीह थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने इस घटना को लेकर लोगों से चेतावनी दी है कि बिना पुष्ट जानकारी किसी पर शक कर हमला करना खतरनाक और गैरकानूनी है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

देखें वीडियो-

https://www.instagram.com/reel/DTHyi99lAis/?igsh=MWxoenloeWt6ZDBtOA==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *