Durg News: पेशाब करने रुके युवकों पर चाकू से हमला, मेला से लौटते वक्त वारदात, 13 आरोपी गिरफ्तार

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। धमधा थाना क्षेत्र में सगनी पुन्नी मेला से लौट रहे दो युवकों पर गांव के आउटर में पेशाब करने के दौरान 13 लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 11 बालिग और 2 नाबालिग शामिल हैं।

मेला से लौटते समय हुआ विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 3 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे की है। दोनों युवक सगनी पुन्नी मेला देखकर अपने गांव लौटे थे। गांव पहुंचने से पहले वे आउटर में पेशाब करने के लिए रुके, तभी वहां पहले से मौजूद युवकों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

एकजुट होकर चाकू से किया हमला, आरोपी फरार

मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने एकजुट होकर दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक लहूलुहान हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे की हालत भी अब सामान्य बताई जा रही है।

चार गांवों के आरोपी, दो नाबालिग भी शामिल

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी नंदिनी थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग गांवों के निवासी हैं और वे भी मेला देखकर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 4 जनवरी को सभी 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो नाबालिगों के खिलाफ बाल न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *