CG Elephant Attack: खेत में भाग रहे युवक को हाथी ने दौड़ाकर कुचला, देखें खतरनाक वीडियो-

CG Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के सरगुजा और कोरबा जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में एक ओर सरगुजा में हाथी ने खेत की ओर भाग रहे युवक को दौड़ाकर कुचल दिया, जबकि कोरबा में 11 हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ने पहुंचे ग्रामीणों के ट्रैक्टर को हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया और पैरों से कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

युवक गंभीर रूप से घायल

सरगुजा जिले के टीरंग गांव में सोमवार सुबह हाथियों के झुंड को खेतों से दूर भगाने की कोशिश के दौरान एक नर हाथी ने ग्रामीण जागेश्वर उर्फ मंत्री पर हमला कर दिया। युवक जान बचाने के लिए भागने लगा, लेकिन हाथी ने उसे दौड़ाकर कुचल दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को पहले बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि जशपुर वन क्षेत्र से तीन हाथियों का दल – एक नर, एक मादा और एक शावक – सरगुजा वन क्षेत्र में पहुंचा है। इनमें से दो हाथी लुंड्रा क्षेत्र तक पहुंच चुके हैं।

 

कोरबा में ट्रैक्टर पर हाथी का हमला

उधर, कोरबा जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा गांव में 11 हाथियों के झुंड को ट्रैक्टर की आवाज से जंगल की ओर खदेड़ने पहुंचे ग्रामीणों पर भी एक हाथी ने हमला कर दिया।

हाथी को अपनी ओर आता देख ग्रामीण ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। इसके बाद हाथी ने ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर पटक दिया और पैरों से कुचलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में ग्रामीण दूसरे ट्रैक्टर की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को गांव लेकर आए।

Elephant

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *