Dantewada Murder: जादू-टोने के शक में शख्स की गला काटकर हत्या, चचेरे भाइयों ने वारदात को दिया अंजाम

Dantewada Murder

Dantewada Murder: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जादू-टोने के शक में 55 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव में झाड़-फूंक और बड्डे का काम करता था। घटना के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मेहरू यादव (55) निवासी ग्राम हिरानार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल के भीतर आरोपियों के परिवार में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मेहरू यादव पर जादू-टोना करने का शक हो गया था।

इसी शक के चलते देर रात गांव के ही दो चचेरे भाई अमित लेकामी (26) और दशमु (45) मेहरू यादव के घर में घुस गए। दोनों ने धारदार चाकू से उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *