Janjgir Champa Upsarpanch Murder: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में करही गांव के उपसरपंच महेंद्र बघेल की रहस्यमयी गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए सरपंच पति समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने शराब पार्टी के बहाने उपसरपंच की हत्या की और शव को नदी में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ड्रोन की मदद से शव की तलाश कर रही है।

6 सितंबर से लापता थे उपसरपंच (Upsarpanch Mahendra Baghel Murder)
जानकारी के मुताबिक, उपसरपंच महेंद्र बघेल 6 सितंबर की रात 10 बजे से लापता था. आसपास ढूंढने और परिचितों से पूछने के बाद भी महेंद्र नहीं मिला तो परिजनों ने बिर्रा थाने में शिकायत दी थी. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 से 7 संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ाई पूछताछ की तो उन्होंने सारा राज उगल दिया.

शराब पार्टी के बहाने वारदात को अंजाम (Karhi Village Upsarpanch Murder)
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने उप सरपंच महेंद्र बघेल (Upsarpanch Mahendra Baghel Murder) की हत्या करने की बात कबूल कर ली. बताया कि उप सरपंच महेंद्र बघेल को शराब पार्टी के लिए स्कूल परिसर बुलाया. कुछ पेग छलकाने के बाद महेंद्र बघेल की गला दबा कर हत्या कर दी गई. बाद में शव और बाइक को नदी मे फेंक दिया.

ड्रोन SDRF की मदद से शव की तलाश जारी
शव को ढूंढने के लिए करही गांव से लेकर महानदी के अंतिम छोर तक ड्रोन और एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है. वहीं हत्या की वारदात से ग्रामीणों में रोष है. पुलिस ने नदी से उपसरपंच की बाइक को बरामद कर लिया है. फिलहाल शव की तलाश जारी है.

