Janjgir Champa Murder: अफेयर के शक में पति ने पत्नी की हत्या, खुद की भी काटी नस; कमरे में खून ही खून

Janjgir Champa Murder

Janjgir Champa Murder: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अफेयर के शक में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद की भी नस काट ली। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

 Gayatri Dewangan Murder

पत्नी ने मरने से पहले बताई सच्चाई

मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम 35 गायत्री देवांगन (Gayatri Dewangan Murder) और आरोपी पति का नाम जगदीश देवांगन (36) है। वारदात के दौरान पत्नी ने गंभीर हालत में पुलिस को बयान दिया कि उसे पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से मारा है। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

जांजगीर-चांपा अफेयर के शक में पत्नी की हत्या

अफेयर के शक में करता था झगड़ा

बताया जा रहा है कि दंपत्ति शारदा मंगलम के पीछे किराए के मकान में रहते थे। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके कारण आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार दोपहर को भी इसी बात पर झगड़ा हुआ और गुस्से में पति ने पत्नी पर हमला कर दिया।

शराब के नशे में था आरोपी

घटना के समय आरोपी शराब के नशे में धुत था। चाकू से वार करने के बाद उसने खुद की भी नस काट ली। दोनों जमीन पर खून से लथपथ पड़े मिले।

जांजगीर-चांपा पति ने पत्नी की हत्या

मकान मालिक ने दी सूचना

कुछ समय बाद मकान मालिक ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जबरन दरवाजा तोड़ा, तो दोनों खून से सने हालत में मिले। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला ने पुलिस के सामने बयान दिया और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पति की हालत गंभीर

थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय ने बताया कि आरोपी की हालत नाजुक है। नस कटने से उसका बहुत खून बह चुका है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। वहीं, महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *