Chhattisgarh Rajyotsav 2026: राज्योत्सव समापन से पहले खाद्य विभाग का आदेश वायरल, अफसरों के साथ राशन दुकान संचालकों की भी अनिवार्य उपस्थिति

amit shah

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: रायपुर में आज आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह से पहले खाद्य विभाग का एक आदेश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और शासकीय उचित मूल्य दुकानों से जुड़े संचालकों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य नियंत्रक, रायपुर की ओर से 2 नवंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी 3 नवंबर को शाम 4 बजे से 7 बजे तक राज्योत्सव के शासकीय कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। उन्हें आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

राशन दुकान संचालकों को भी बुलाया गया

आदेश में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के अध्यक्ष, संचालक और विक्रेताओं को भी कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को अपने-अपने क्षेत्र के खाद्य निरीक्षक के समक्ष निर्धारित समय पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

amit shah

खाद्य विभाग का यह आदेश सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। आदेश में अधिकारियों, कर्मचारियों और राशन दुकान संचालकों की अनिवार्य उपस्थिति का उल्लेख होने से इसे लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *