Raipur Water Supply: रायपुर में आज सप्लाई बंद ! पाइपलाइन फूटी; मरम्मत जारी

Raipur Water Supply:

Raipur Water Supply: रायपुर में मुख्य पाइपलाइन फूटने के कारण आज शहर की 6 पानी टंकियों से जलापूर्ति बंद रहेगी। इस वजह से 10 हजार से अधिक घरों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। आनंद नगर गुरुद्वारा के पीछे 600 एमएम की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद नगर निगम की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। पाइपलाइन के करीब 6 मीटर हिस्से को बदला जा रहा है।

मरम्मत कार्य के चलते खमतराई, भनपुरी, शंकर नगर, तेलीबांधा, श्याम नगर और राजेंद्र नगर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। निगम का लक्ष्य मंगलवार दोपहर तक पाइपलाइन की मरम्मत पूरी करने का है। इसके बाद मंगलवार शाम से जलापूर्ति सामान्य होने की संभावना जताई गई है।

Raipur Water Supply

मटमैले पानी की शिकायत के बाद हुई जांच

सोमवार सुबह तेलीबांधा, आनंद नगर, सड्डू, मोवा, देवेंद्र नगर और पंडरी सहित कई इलाकों से मटमैले पानी की शिकायतें मिली थीं। शिकायतों के बाद नगर निगम ने पानी की टंकियों और मुख्य पाइपलाइन की जांच शुरू की।

जांच के दौरान आनंद नगर गुरुद्वारा के पीछे 600 एमएम की राइजिंग पाइपलाइन में बड़ा लीकेज मिला। पाइपलाइन अधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण सोमवार को मरम्मत पूरी नहीं हो सकी। अब क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर नई पाइपलाइन लगाई जा रही है।

Raipur Water Supply

मरम्मत के बाद सामान्य होगी जलापूर्ति

जलकार्य विभाग के प्रभारी संतोष साहू ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तत्काल जांच कराई गई, जिसमें मुख्य पाइपलाइन में बड़ा लीकेज मिला। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू किया गया।

जलकार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र के अनुसार, 600 एमएम की राइजिंग पाइपलाइन का करीब 6 मीटर हिस्सा बदला जा रहा है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार शाम से प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *