CG Driver Strike: ड्राइवर संघ ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, 12 नवंबर से परिवहन सेवाएं प्रभावित?

Driver Strike

CG Driver Strike: बस्तर में संयुक्त ड्राइवर संघ ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। संघ ने बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

ड्राइवरों की हड़ताल से जरूरी सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने से राशन वितरण, सब्जी मंडी, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति, खनिज परिवहन और यात्री बसों के संचालन पर असर पड़ सकता है।

33 जिलों के ड्राइवर संघ एकजुट

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में 33 जिलों के ड्राइवर संघ पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इसी बैठक में मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया। संघ का कहना है कि इससे पहले भी अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन किया गया था, लेकिन आश्वासन मिलने के बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ।

 

ड्राइवरों ने रखीं कई मांगें

संयुक्त ड्राइवर संघ का कहना है कि वाहन चालकों को आए दिन मारपीट, झूठे आरोप और असुरक्षा जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संघ ने ड्राइवर आयोग के गठन, वेलफेयर योजना और ड्राइवर दिवस घोषित करने जैसी मांगें रखी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *