AIIMS Raipur: राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां AIIMS रायपुर की तीसरी मंजिल से गिरने से एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है, जो बी-ब्लॉक के बी4 वार्ड में भर्ती था। उसे रक्त संबंधी बीमारी के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। (AIIMS रायपुर की तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत)

बताया गया है कि इलाज के दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे संभालने की कोशिश की गई, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। (AIIMS रायपुर की तीसरी मंजिल से गिरा मरीज)

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस (AIIMS Raipur patient death)
घटना की सूचना मिलते ही अमानका पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वार्ड में मौजूद स्टाफ और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों पर स्थिति साफ होने की संभावना है। (Raipur AIIMS patient fall third floor)

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
AIIMS रायपुर में पूर्व में भी संदिग्ध मौत और आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं। वर्ष 2025 में 26 वर्षीय डॉक्टर ए. रवि, जो आंध्र प्रदेश के निवासी थे, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले 9 दिसंबर 2021 को आंत के कैंसर से पीड़ित एक युवक ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।
