Ambikapur Viral Video: अंबिकापुर शहर के व्यस्ततम महामाया चौक पर ट्रैफिक पुलिस और एक युवक के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहले ट्रैफिक जवान ने युवक को थप्पड़ मारा, जिसके बाद युवक ने भी पलटवार करते हुए पुलिसकर्मी को तमाचा जड़ दिया। (ट्रैफिक जवान ने युवक को मारा थप्पड़ तो युवक ने भी पुलिसकर्मी को जड़ा तमाचा)

यातायात नियम उल्लंघन पर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार यातायात थाने में पदस्थ जवान शाम के समय महामाया चौक पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन युवक महामाया रोड से देवीगंज रोड की ओर जा रहे थे। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका और स्कूटी की चाबी निकाल ली। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। (अंबिकापुर ट्रैफिक जवान युवक को थप्पड़ मारा)
वायरल वीडियो के मुताबिक ट्रैफिक जवान ने पहले युवक को दो थप्पड़ मारे। इसके बाद युवक ने भी पलटवार करते हुए पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। युवक द्वारा दूसरी बार हाथ उठाने पर पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया। (अंबिकापुर युवक ने ट्रैफिक जवान को थप्पड़ मारा)

धक्का-मुक्की के दौरान पुलिसकर्मी की टोपी और वॉकी-टॉकी सड़क पर गिर गई। दोनों के बीच कॉलर पकड़ने तक की नौबत आ गई। ट्रैफिक जवान ने वॉकी-टॉकी के जरिए यातायात थाने को सूचना दी, जबकि युवक भी मोबाइल से किसी को कॉल करता नजर आया। (Ambikapur traffic police marpit video)
ट्रैफिक जवान ने युवक पर जातिगत गाली-गलौज का आरोप लगाया है। वहीं युवक का कहना है कि उसने घटना के दिन पहली बार पुलिसकर्मी को देखा और वह उसका नाम तक नहीं जानता। युवक का दावा है कि पुलिसकर्मी ने वर्दी के ऊपर जैकेट पहन रखी थी, इसलिए वह नाम नहीं देख पाया और जातिगत टिप्पणी करने का सवाल ही नहीं उठता।
