CG NEWS: दो दिन नहीं बिकेगी शराब, देखें आदेश

CG NEWS: दो दिन नहीं बिकेगी शराब, देखें आदेश

अम्बिकापुर। CG NEWS: सरगुजा जिले के मैनपाट में 7 और 8 जुलाई को सभी शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। जिला कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि इस दौरान मैनपाट क्षेत्र में किसी भी तरह की शराब बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यह प्रतिबंध 7 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई दोपहर दो बजे तक लागू रहेगा।

दरअसल, मैनपाट में भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो रहा है। इस शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जबकि समापन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। तीन दिन चलने वाले इस शिविर में कुल 12 सत्र होंगे, जिसमें जेपी नड्डा, अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान और बीएल संतोष जैसे बड़े नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *