CG Crime News : मां को सोने में हो रही थी परेशानी, बेटे ने पटाखा फोड़ने से किया मना, तो बदमाशों ने कर दी हत्या

CG Crime News : जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा जिले में दीपावली पर हत्या की खौफनाक वारदात हुई है. पटाखा फोड़ने के मामूली विवाद को लेकर शख्स की हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान बाल मुकुंद सोनी के रूप में हुई है. इलाके में दहशत का माहौल है. पूरा मामला कोटमी सोनार चौकी का है.

 

जानकारी के अनुसार, कोटमी सोनार गांव में बाल मुकुंद अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता था. रात में पटाखों की आवाज से उसकी मां को सोने में परेशानी हो रही थी. इसलिए वह बाहर पटाखा फोड़ने से मना करने गया. इसी दौरान अज्ञात लोगों और बाल मुकुंद के बीच विवाद हो गया. मंगलवार सुबह घर के कमरे में बाल मुकुंद की खून से लथपथ लाश मिली.

 

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. बिलासपुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. वहीं मृतक की मां से पूछताछ की गई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों को बाल मुकुंद ने पटाखा फोड़ने से मना किया था. जिसके बाद उनके बीच विवाद हुआ लेकिन कुछ देर बाद वह वापस चले गए थे. आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हीं ने बाल मुकुंद को मौत के घाट उतारा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *