Raipur ब्रेकिंग : रायपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घड़ी चौक पर एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृत युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस आसपास के थानों में जानकारी भेजकर शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
बस ड्राइवर हादसे के बाद बस समेत फरार हो गया। पुलिस बस के नंबर के आधार पर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश जारी है।
