CG IED Blast: छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट, DRG प्रभारी समेत 3 जवान शहीद

CG IED Blast

CG IED Blast: छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए IED में विस्फोट होने से DRG के प्रभारी सहित तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।tcw

शहीद जवानों में DRG प्रभारी सुखराम वट्टी, कांस्टेबल संजय गढ़पाले और कृष्णा कोमार शामिल हैं। घटना की पुष्टि कांकेर एसपी निखिल राखेचा और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने की है। घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र की है, जो कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा से लगा हुआ है।

जानकारी के अनुसार जवान इलाके में माइन डिटेक्शन और सर्च ऑपरेशन कर रहे थे। इसी दौरान पहले से लगाए गए IED की चपेट में आने से जोरदार ब्लास्ट हुआ जिसमें तीनों जवान शहीद हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर रवाना किया गया है।

घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में नक्सल गतिविधियों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *